HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : भारी जन विरोध के बाद रिहा हुए आंदोलनकारी !...

Almora News : भारी जन विरोध के बाद रिहा हुए आंदोलनकारी ! जुलूस—प्रदर्शन—जनसभा, आंदोलन को तीव्र करने का ऐलान, मल्ला महल निर्माण कार्य प्रकरण

CNE REPORTER, ALMORA

ADVERTISEMENTSAd

ऐतिहासिक विरासत मल्ला महल में चल रहे निर्माण को लेकर धरना देने पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी व उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी व अन्य कार्यकर्ताओं को भारी जन दबाव के चलते प्रशासन ने गिरफ्तारी के तीन घंटे बाद रिहा कर दिया। रिहायी के बाद प्रदर्शनकारियों ने माल रोड व बाजार में जुलूस निकाला तथा जनसभा की। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने जिला प्रशासन की कथित तानाशाही के खिलाफ अब आंदोलन को तीव्र करने का ऐलान भी कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए पीसी तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रहा है। प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्वक तरीके से अपना विरोध व्यक्त कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जनता की आवाज को दबाने का काम किया है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने भी प्रशासन की इस रवैए की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की कार्रवाई को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments