HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking Almora : सिटोली के जंगल में मिली घर से लापता...

Big Breaking Almora : सिटोली के जंगल में मिली घर से लापता युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक युवक का शव सिटोली के जंगल में मिला है। जानकारी के अनुसार आज बुधवार की शाम यहां चंपानौला निवासी एक युवक संतोष पाठक 41 साल सोमवार से अपने घर से लापता था। बताया जा रहा है कि मृतक यहां माल रोड स्थित एक व्यावसायिक संस्थान में कम्प्यूटर से संबंधित कार्य करता था। आज सिटोली के जंगल में लाश मिली है। अंदेशा है कि उसने आत्महत्या की है और किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक घटना का विस्तृत विवरण नही मिल पाया था। इस सम्बन्ध पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने पर ही कोई पुष्ट जानकारी दी जा सकेगी। मृतक के शव को यहां जिला अस्पताल लाया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments