HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : श्री गंगा सेवा समिति पाखुड़ा का कोरोना के प्रति जागरूकता...

बागेश्वर : श्री गंगा सेवा समिति पाखुड़ा का कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान जारी

ADVERTISEMENTSAd

बागेश्वर। श्री गंगा सेवा समिति पाखुड़ा द्वारा बागेश्वर के विभिन्न ग्राम सभा व सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत उनके द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से 6 फीट की दूरी बनाए रखने व मास्क का हमेशा उपयोग करने हाथों को साबुन पानी से नियमित रूप से धोने सैनेटाइजर का प्रयोग करने की अपील की गई। वहीं संस्था द्वारा मास्क का वितरण भी किया जा रहा है। संस्था द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने व दूरी न बनाये रखने वाले लोगों से कोविड-19 के संक्रमण से होने वाले हानिकारक प्रभावों के संबंध में अवगत कराया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के चक्र को तोड़ने के लिए मास्क पहने, उचित दूरी व साबुन से हाथ अच्छी तरह से धोने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। संस्था ने मास्क के न पहने वाले लोगों को निशुल्क मास्क का वितरण भी किया। संस्था अब तक 4000 से ज्यादा मास्क वितरित कर चुकी है। जन जागरूकता अभियान में देवेंद्र सिंह, सुष्मिता थापा, केतन शाह व शंकर सिंह आदि समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments