HomeHimachalनालागढ़ : युसफ खान चुने गए बीबीएन वेलफेयर सोसायटी के युवा विंग...

नालागढ़ : युसफ खान चुने गए बीबीएन वेलफेयर सोसायटी के युवा विंग के अध्यक्ष

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ वेलफेयर सोसाइटी ने बैठक का आयोजन किया। यह बैठक बीबीएन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव वरुण नेगी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में युवा विंग की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से युसफ खान को बीबीएन वेलफेयर सोसायटी के युवा विंग का अध्यक्ष चुना गया। युसफ खान को अध्यक्ष चुनने के बाद सदस्यों ने युसफ खान का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और ढोल नगाड़े बजाकर खुशी भी जाहिर की।

ADVERTISEMENTSAd

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए बीबीएन वेलफेयर सोसाइटी के युवा विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष युसूफ खान ने कहा कि सोसायटी के सदस्यों ने जो उन पर विश्वास दिखाया है वह उसे कायम रखेंगे और जैसा कि बीबीएन वेलफेयर सोसाइटी समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और जरूरतमंदों की मदद करती है। उसके चलते वह जरूरतमंदों की भलाई के काम जारी रखेंगे और बीबीएन वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से लोगों को आर्थिक तौर पर मदद एवं क्षेत्र वासियों की जन समस्याएं अपनी सोसाइटी के माध्यम से सरकार व प्रशासन के पास उठाएंगें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments