पंतनगर। काठगोदाम से चलकर हल्दी रेलवे स्टेशन होते हुए विभिन्न राज्य एवं शहरों को जाने वाली रेलगाड़ियों को हल्दी रेलवे स्टेशन स्टेशन पर रोकने के संबंध में क्षेत्र के विधायक माननीय राजेश शुक्ला को स्थानीय नागरिकों ने एक ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर शशिकान्त मिश्रा,शेेेर सिंह,एनपी सिंह, आशीष, रजनीश पांडे, अभिमन्यु चौबे, कन्हैया लाल एवं अजय सिंह चौहान ने कहा कि गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के काफी नजदीक होने के कारण हल्दी रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों के रूकने से परिसर वासियों एवं छात्र-छात्राओं को आने जाने में सुविधा होगी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


