HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : एसएम स्कूल की चार छात्राएं इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

सितारगंज : एसएम स्कूल की चार छात्राएं इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सितारगंज। एसएम स्कूल की चार छात्राओं का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से अवार्ड के लिए चयनित छात्राओं में गीतांजलि टकवाल कक्षा 7, ईरम कक्षा 9, स्नेह वालिया 8 और हर्षिता सागर कक्षा 10 का चयन हुआ है। इन छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत किये थे। जिसके आधार पर इनका चयन किया गया। मंत्रालय की ओर से चारों छात्राओं को 10-10 हजार की पुरस्कार राशि दी गई है। इधर, छात्राओं की सफलता पर विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट, प्रधानाचार्य एमसी तिवारी, उप प्रधानाचार्य टाइस जीना, सीसीए प्रभारी सुरेश जोशी, रसायन विज्ञान प्रवक्ता अर्शी मालिक, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता अनूप साहनी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments