HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: नये साल के पहले दिन गौ सदन पहुंचे डीएम, गौ...

अल्मोड़ा न्यूज: नये साल के पहले दिन गौ सदन पहुंचे डीएम, गौ सदन में वैदिक यज्ञ, गरीबों को कंबल व गरम वस्त्र बांटे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नववर्ष के आगमन के उपलक्ष्य में आज निकटवती कोसी के निकट गौ सदन ज्योली में गौ सेवा ट्रस्ट ने कार्यक्रम आयोजित किया। नये साल के पहले दिन पूज्यनीय गौवंश के बीच हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया भी पहुंचे। जहां उन्होंने अन्य लोगों के साथ गायों को विशेष पकवान व फल खिलाए। साथ ही गरीबों को कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि वर्ष के पहले दिन निराश्रित गौ वंशीय पशुओं के बीच पहुंचकर उन्हें असीम प्रसन्नता हो रही है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों से गौ सदन की मुख्य समस्याएं संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने गौ सदन की चहारदिवारी लगाने, सोलर लाईट स्थापित करने और गोबर गैस प्लान्ट लगाने की मांग को स्वीकारा। कार्यक्रम में गौ सेवा ट्रस्ट की ओर से ठंड के मौसम को देखते हुए क्षेत्र के विकलांग, आर्थिक कमजोर एवं विधवाओं को जैकेट, स्वेटर एवं कम्बल वितरित किये गए। कुल 65 लोगों को कंबल व जैकेट प्रदान किए गए। इन कंबलों व जैकेटों की व्यवस्था समा​ज​ हित के कार्यों से जुड़े मनोज सनवाल, चन्द्रमणि भट्ट, डा. लक्ष्मण, डा. जेसी दुर्गापाल, गंगा पाण्डे, एमसी काण्डपाल आदि के सहयोग से हुई। समारोह की अध्यक्षता डा. जेसी दुर्गापाल तथा संचालन दयाकृष्ण काण्डपाल ने किया। ब्लाक प्रमुख हवालबाग के प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश भाकुनी ने गौ सदन में सोलर लाईट तथा गोबर गैस प्लान्ट लगाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के अलावा महिला समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, पूरन चन्द्र तिवारी, ग्राम प्रधान कटारमल बलवन्त सिंह, ग्राम प्रधान कनेली दीपा उपाध्याय, ग्राम प्रधान ज्योली देव सिंह भोजक, क्षेत्र समिति सदस्य दिलकोट परितोष जोशी, क्षेत्र समिति सदस्य बिसरा खड़क सिंह, आनन्दी वर्मा, प्रताप सिंह सत्याल, बसन्त बल्लभ जोशी आदि ने कम्बल व जैकेट वितरित किये। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ दयाकृष्ण काण्डपाल ने सम्पन्न कराया। जिसमें देव सिह भोजक मुख्य यजमान रहे। यज्ञ में पूरन चन्द्र तिवारी, चन्द्रमणी भट्ट, आनन्दी वर्मा आदि ने आहुतियां दी। कार्यक्रम में यशवन्त परिहार, पीएस बोरा, पुष्पा सती, मीता उपाध्याय, यशोदा पन्त सहित बड़ी संख्या अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक—दूसरे को नववर्ष की बधाईयां दीं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments