HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय वृद्धा ने तोड़ा दम, जिले...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कोरोना संक्रमित 75 वर्षीय वृद्धा ने तोड़ा दम, जिले में 17वीं मौत

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। बागेश्वर में कोरोना से एक और मौत हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 17 पहुंच चुकी है। बुजर्गों के लिए कोरोना लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। जिले में कोरोना से अब तक हुई मौतों में अधिकतर लोग बुजर्ग ही हैं।
सीएमओ डॉक्टर बीडी जोशी ने बताया कि कपकोट क्षेत्र की 75 वर्षीय महिला की हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो गई है। 29 दिसंबर को महिला की बागेश्वर में कोविड जांच की गई थी। हालत गंभीर होने के कारण उसे हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया। फेफड़ों में अधिक संक्रमण फैलने के कारण महिला ने बुधवार सुबह एसटीएच में दम तोड़ दिया। इधर बृहस्पतिवार को बागेश्वर में पांच नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वर्तमान में 39 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है। अब तक 1383 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 1327 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments