HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : शांतिपुरी में वन विभाग की टीम ने अवैध...

लालकुआं न्यूज : शांतिपुरी में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेता ढोता ट्रेक्टर पकड़ा, चालक फरार

लालकुआं। लालकुआं के डौली रेंज में गश्ती दल ने शांतिपुरी क्षेत्र में एक ट्रेक्टर को बिना रायल्टी के 40 कुंतल रेता ढोते सीज किया है। गुश्ती दल को देख कर ट्रेक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। मामला आज का ही है। वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज अनिल जोशी ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त ट्रैक्टर द्वारा वन उपज की अवैध निकासी की जा रही है। टीम को मौक़े पर भेज कर उक्त कार्यवाही की गयी है तथा प्रकरण की जांच की जा रही है । उन्होंने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार के निर्देशन में अवैध खनन तथा अवैध पातन के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्यवाही की जायेगी।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने बताया कि आज डौली रेंज लालकुआं के गश्ती दल द्वारा तहसील किच्छा अंतर्गत शांतिपुरी क्षेत्र में सोनलिका ट्रैक्टर संख्या यूके 06एक्स 5315 बिना रॉयल्टी लगभग 40 कुंतल रेता ढोते पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि गश्ती दल को मौके पर पहुँचता देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन को विभागीय संसाधनों द्वारा लालकुंआ वन परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया। अज्ञात वाहन चालक व स्वामी के विरुद्ध उपखनिज का अवैध अभिवहन करने पर वन अधिनियम की धाराओं में वन अपराध दर्ज कर लिया गया है। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोग़ा शिव सिंह डांगी, दिनेश पंत, कुलदीप पाण्डेय, मैनेजर राणा, चंद्रशेखर भट्ट, प्रेम कुमार, भूपेंद्र सिंह व कुंवर सिंह धामी वनकर्मी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments