HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

हल्द्वानी : देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। हल्द्वानी में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कृषि बिलों के खिलाफ पिछले 32 दिनों से आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देते हुए केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून के विरोध में जमकर नारेबाजी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि इस देश में किसान ही हैं जो देश के प्रत्येक नागरिक के लिए भोजन की व्यवस्था करता हैं लेकिन आज किसान पिछले 1 महीने से सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर बैठे हैं और यह सरकार हठधर्मिता पर अड़ी हुई है जबकि किसानों की मांगों को अब तक मान लिया जाना चाहिए था लेकिन उल्टा किसानों को पाकिस्तानी और खालिस्तानी बताया जा रहा है। जिसका देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करता है और केंद्र सरकार से मांग करता है कि तत्काल इन काले कानूनों को वापस लेकर किसानों की मांगों को मान ले नहीं तो पूरे प्रदेश में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदर्शन करेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments