सीएनई सहयोगी, सोमेश्वर यहां सोमनाथ खेल मैदान में स्व. दान सिंह बोरा चैम्पियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को आगाज हो गया। मैच का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ने किया। आज का मैच बिन्ता और डिंगरा गांवों की टीमों के बीच चला। जिसमें टास जीत कर डिंगरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। डिंगरा 64 रन बनाकर सारे विकेट गवां दिए। डिंगरा के तरफ से कमल ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिन्ता की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। बिन्ता की तरफ से सबसे ज्यादा 21 रन गोपाल ने बनाए। मैच के निर्णायक व अंपायर दिवान सिंह बोरा, शिवराज सिंह बोरा, गणेश बजेठा, हरीश जोशी और स्कोरर कपिलेश बोरा व कामंट्रेटर दीपक गोस्वामी रहे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें