HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : अल्मोड़ा की बेटी प्रिया साह जगाती बनीं जज, बढ़ाया...

Big Breaking : अल्मोड़ा की बेटी प्रिया साह जगाती बनीं जज, बढ़ाया गौरव

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की एक होनहार छात्रा प्रिया साह जगाती पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा जूडिशियल सर्विस एक्जाम क्वालीफाइ कर जज बन गई हैं। अपनी शैक्षिक प्रतिभा की बदौलत उन्होंने संपूर्ण प्रदेश में अल्मोड़ा का नाम रोशन कर दिया है। प्रिया यहां डुबकिया मोहल्ला निवासी हैं। उनके द्वारा जूडिशियल सर्विस एक्जाम क्वालीफाई करने पर पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है। ज्ञातव्य हो कि प्रिया अधिवक्ताओं के परिवार से सम्बन्ध रखती हैं और उन्हें बचपन से ही अपने अधिवक्ता दादा व पिता का उचित मार्ग निर्देशन मिलता रहा हैै। आपको बता दें कि प्रिया साह जगाती के दादा स्व. दिनेश लाल साह व पिता स्व. अनुज साह प्रतिष्ठि अधिवक्ता रहे हैं, जबकि उनकी माता किरण साह गृहणी हैं। एक सामान्य परिवार में जन्मी प्रिया की यह एक बड़ी उपलब्धि है। प्रिया की इस उपलब्धि पर प्रतिष्ठत इलेक्ट्रानिक्स व्यवसायी प्रकाश रावत ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नगर के तमाम गणमान्य लोगों ने भी हर्ष जताया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments