Almora News : पशुपालन विभाग ने पशुओं का किया खुरपका टीकाकरण, टैगिंग व कीड़ों की दवाओं का वितरण

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विकास खण्ड भैसियाछाना के दूरस्थ ग्राम सभा बेलवाल गांव में पशुपालन विभाग द्वारा जानवरों को खुरपका का टीकाकरण किया गया, कान में टैग लगाये गये एवं कीड़ों की दवा दी गई। पशुपालन विभाग से आए कर्मचारियों ने ग्रामीणों को पशुओं में होने वाले तमाम बिमारियों के बारे में जानकारी दी। फार्म सीसट प्रीति डालाकोटी ने लोगों से कहा कि पशुओं को हमेशा साफ सुथरा रखें ताकि किसी भी बिमारियों से बचाव हो सके। प्रीति ने कहा कि दूध दोहने से पहले गाय व भैंस के थनों को साफ पानी से धोएं। उन्होंने कहा कि पशुओं को सर्दी के मौसम में अच्छी तरह से देख देख करनी चाहिए। पशुपालन विभाग ने सैकड़ों पशुओं को टैंक व खुरपका रोग से बचाव के टीके लगाए। इस मौके पर पशुपालन कर्म चारी अनिल अधिकारी भी मौजूद थे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS