HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों...

बागेश्वर न्यूज : भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों का ऐलान

बागेश्वर। वरिष्ठ नेताओं के अनुमोदन और संस्तुति के बाद भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद, आनंद प्रसाद, गरीश राम और जगदीश कुमार को स्थान मिला है। जिला महामंत्री पद पर अरुण कुमार और नवीन कुमार को जगह दी गई है। जिलामंत्री पद पर कुंदन राम, दिनेश राम, पूरन राम, मदन राम व वचन राम को स्थान मिला है। कोषाध्यक्ष पद पर इंद्र प्रसाद और जिला मीडिया प्रभारी पद पर सुनील कुमार के नामों की घोषणा की गई है। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष पदों पर खरेही के लिए महेंद्र प्रसाद, बागेश्वर ग्रामीण के लिए पवन कुमार, बागेश्वर नगर के लिए जगदीश राम, गरुड़ के लिए केके आर्य, शिखर के लिए मनोज कुमार, दुगनाकुरी के नरेंद्र कोहली, कांडा कमस्यार के लिए संतोष कुमार और कपकोट के लिए लच्छी राम के नाम का ऐलान किया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments