अल्मोड़ा में कोरोना लगतार अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। आज जनपद में 34 कोरोना पाॅजिटिव केस आये हैं, जिनमें 10 अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारहााट से 06, ताड़ीखेत 08, चैखुटिया 08, भैसियाछाना 02 तथा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से 10 की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। आज नगर में मिले कोरोना पाॅजिटिव तल्ला खोल्टा, लोधिया, माल गांव, एनटीडी आदि से हैं। इधर कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बावजूद ना केवल आम जनता, बल्कि शासन-प्रशासन भी अब ढ़िलाई बरत रहा है। जो निश्चित रूप से चिंता का विषय है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।