अल्मोड़ा: जनपद में 34, नगर में 10 कोरोना पाॅजिटिव, जारी है संक्रमण दौर

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा में कोरोना लगतार अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। आज जनपद में 34 कोरोना पाॅजिटिव केस आये हैं, जिनमें 10 अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारहााट से 06, ताड़ीखेत 08, चैखुटिया 08, भैसियाछाना 02 तथा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र से 10 की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। आज नगर में मिले कोरोना पाॅजिटिव तल्ला खोल्टा, लोधिया, माल गांव, एनटीडी आदि से हैं। इधर कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बावजूद ना केवल आम जनता, बल्कि शासन-प्रशासन भी अब ढ़िलाई बरत रहा है। जो निश्चित रूप से चिंता का विषय है।

ADVERTISEMENTS