HomeNationalमुंबई : देवभूमि लोक कला उद्गम ट्रस्ट ने नंदा देवी मंदिर में...

मुंबई : देवभूमि लोक कला उद्गम ट्रस्ट ने नंदा देवी मंदिर में किया महायज्ञ

मुंबई। देवभूमि लोक कला उदगम चैरिटेबल ट्रस्ट ने हर वर्ष की तरह इस साल भी मुंबई में माँ नंदादेवी मंदिर में पूजा पाठ एवं महायज्ञ किया। कोरोना काल के चलते इस बार सरकार के नियमों का पालन करते हुए देवभूमि लोक कला उद्गम चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को सीबीडी बेलापुर में नंदादेवी मंदिर में माँ भगवती नंदादेवी की पूजा अर्चना एवं महायज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान ट्रस्ट के ट्रस्टी दिवान राम सिंह सौंन एवं दीपा सौंन के साथ साथ कई उत्तराखंडी मौजूद रहे। इस महायज्ञ में देवभूमि लोक कला उद्गम की टीम के साथ साथ, जै माँ नंदादेवी चैरिटेबल ट्रस्ट, उत्तराखंड महिला मंडल बेलापुर, दोस्ती ग्रुप मुंबई, उत्तराखंड महिला मंडल कमोठे एवं पूरे उत्तराखंडी समाज का सहयोग रहा।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

भक्तों ने यहां पहुंचकर मां नंदा का आशीर्वाद लिया साथ ही सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में दिवान राम सिंह सौंन, दीपा दिवान सौंन, फ़कीर सिंह बिस्ट, दिलबर सिंह रावत, गायत्री बिस्ट, नीलम गोदियाल शर्मा, संगीता रावत, मोहन खाती, राजेंद्र ठाकुर, शिवेंद्र बिष्ट, सुरेश पुरोहित, शशि चमोली, रेवती ऐरी कठायत, संगीता बलोदी, शीला डबोला, असुर्फी ध्यानी, अनिता ध्यानी, रेनू चौहान, सरोज लिंगवाल, कुसुम बिंजोला, दिक्षा बिष्ट, भूपेंद्र कार्की, भावेश, सोनू, नरेंद्र सिंह बिष्ट, केदार जोशी, गजेंद्र रावत, सुबोध पुरोहित आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments