लालकुआं। आदर्श जन विकास समिति के सदस्यता अभियान के तहत लालकुआं के नगीना कॉलोनी क्षेत्र में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन सलाहकार रामबरन कश्यप ने की। जिसमें क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने आदर्श जन विकास समिति की सदस्यता ली। इन सभी महिलाओं को आदर्श जन विकास समिति की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी गई। बैठक में रामबरन कश्यप, नईम अल्वी आदि मौजूद थे।