HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: कल्याणकारी योजनाएं लाएंगी आम आदमी की जिंदगी में बेहतरी—गढ़िया, अल्मोड़ा...

अल्मोड़ा न्यूज: कल्याणकारी योजनाएं लाएंगी आम आदमी की जिंदगी में बेहतरी—गढ़िया, अल्मोड़ा पहुंचे दर्जा मंत्री शेर सिंह गढ़िया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
प्रदेश सरकार बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत तमाम विकास योजनाएं संचालित कर रही है और अब इन योजनाओं के माध्यम से आम आदमी की जिंदगी में बेहतरी लाने का प्रयास किया होगा।यह बात राज्य स्तरीय ​बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री स्तर) शेर सिंह गढ़िया ने आज अल्मोड़ा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री गढ़िया अल्मोड़ा जनपद भ्रमण के तहत रविवार अपराह्न यहां सर्किट हाउस पहुंचे। इससे पहले सर्किट हाउस में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत में श्री गढ़िया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम विकास विभाग में संचालित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण योजना, जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल, हर घर जल योजना, लघु सिंचाई, मनरेगा, अनुसूचित जनजाति विकास, पीएमजीएसवाई के तहत गांवों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठा सकते हैं। उपाध्यक्ष ने इस बात को हर्ष का विषय बताया कि अल्मोड़ा जनपद बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन में प्रथम स्थान पर है। श्री गढ़िया ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत अनेक ऐसी योजनायें है, जिनका लाभ लेकर आम गरीब आदमी को विकास की धारा से जोड़ा जा सकता है और ये योजनाएं आम आदमी का आर्थिक एवं सामाजिक विकास करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के चलते विकास कार्यो की गति धीमी हुई है, लेकिन अब स्थिति बेहतर है। ऐसे में सभी जिलों में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की योजनाओं को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से धरातल पर उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद स्तर पर वे स्वयं बैठक लेकर बीस सूत्रीय कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करेंगे।
इससे पूर्व श्री गढ़िया का यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया और इस मौके श्री गढ़िया ने पार्टीजनों से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने विभागीय अफसरों से योजनाओं के संबंध में चर्चा की और जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह पिलख्वाल, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, तहसीलदार संजय कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, जिलामंत्री विनीत बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ममता भटट, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील बिष्ट, कैलाश गोस्वामी, मनोज जोशी, अमित शाह, शैलेन्द्र साह, रमेश बहुगुणा, पूनम पालीवाल, धर्मवीर आर्या, संजय डालाकोटी, प्रकाश भटट, मधुसूदन जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments