HomeAgricultureहल्द्वानी : कोटाबाग में 18 फीट ऊंचा बथुआ का पौधा, वर्ल्ड रिकॉर्ड...

हल्द्वानी : कोटाबाग में 18 फीट ऊंचा बथुआ का पौधा, वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगा दर्ज

हल्द्वानी। कोटाबाग विकासखंड के ग्रामसभा बजूनियाहल्दु निवासी लीलाधर जोशी ने अपने घर में बथुआ की पौध लगाई थी। जिसकी ऊंचाई 18 फुट से अधिक हो गई। लीलाधर जोशी ने इस संदर्भ में उद्यान विभाग को लिखित रूप से सूचित किया। उद्यान विभाग ने बथुआ की पौध का स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें पौध की लंबाई 18 फीट 3 इंच सत्यापित की गई। स्थलीय निरीक्षण में इस प्रकार की 7 पौध पाई गए। उद्यान विभाग द्वारा गठित टीम में जी एस बिष्ट, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक कोटाबाग एवं श्याम लाल सहायक विभाग अधिकारी कोटाबाग सम्मिलित रहे। गठित टीम के सदस्यों ने बताया कि बथुआ की आज की यह लंबाई एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। शीघ्र ही इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments