HomeAccidentबागेश्वर ब्रेकिंग : गाड़ी रुकवा कर लघुशंका कर रहा युवक खाई में...

बागेश्वर ब्रेकिंग : गाड़ी रुकवा कर लघुशंका कर रहा युवक खाई में गिरा, गंभीर

बागेश्वर। पिथौरागढ़ के गांव लोहाथल निवासी एक युवक को गंभीर स्थिति में कांडा चिकित्सालय में लाया गया। यहां से उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया गया है कि युवक गाड़ी से उतर कर लघुशंका करते समय खाई में लुढ़कने की वजह से चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लोहाथल निवासी राजू कार्की के माता पिता नहीं है। लगभग तीस वर्षीय यह युवक बागेश्वर के तकन्यार में अपने रिश्तेदारों के घर रह हता है। बताया गया है कि राजू कमोड़ी देवी की ओर वाहन में सवार होकर तकन्यार की ओर जा रहा था कि रास्ते में लघुशंका के लिए उसने वाहन रूकवाया और इसी समय वह खई में जा गिरा। उसे चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिस वाहन में वह जा रहा था उसके चालक ने कांडा की ओर आ रहे वाहन के माध्यम से उसे चिकित्सालय भिजवाया। राजू के बेहोश होने के कारण दुर्घटना के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments