HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग: दारू पीकर शादी में हंगामा करने और दूल्हे की पिता...

बागेश्वर ब्रेकिंग: दारू पीकर शादी में हंगामा करने और दूल्हे की पिता की स्कूटी फूंकने वाला 12 दिन बाद दबोचा गया

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

बागेश्वर। पहले शादी में उधम मचाने और अगले ही दिन दूल्हे के पिता की स्कूटी को जला देने के आरोपी को कांडा पुलिस ने कमोड़ी देवी देवतोली रास्ते से दबोच लिया उसे अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को कांडा के सनगाड़ गांव निवासी खुशाल सिंह ने कांडा थाने में तहरीर देते हुए बताया था कि उसके बेटे का विाह 27 नवंबर को था। विवाह में गांव का प्रकाश सिंह भी पहुंचा और उसने शराब के नशे में विवाह में जमकर उत्पात मचाया। मना करने पर वह खुशाल सिंह व उसके परिवार से उलझ गया। प्रकाश ने खुशाल सिंह के साथ गाली गलौच तो की है उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी। इस घटना की सुबह खुशाल सिंह की स्कूटी जली हुई मिली। स्कूटी में रखे कागजात पासबुक व आधार कार्ड आदि भी जल गए। कांडा थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद ने मामले की जांच के बाद पाया कि स्कूटी में आग प्रकाश सिंह ने ही लगाई है। इसके बाद प्रकाश की तलाश शुष्रू की गई लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। आज पुलिस ने 41 वर्षीय प्रकाश को कमेडीदेवी देवतोली रास्ते से गिरफतार कर लिया।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष श्री महेन्द्र प्रसाद, अशोक कुमार नामक तीन कांस्टेबल व चालक भुवन प्रसाद शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments