सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण का दौर लगातार जारी है। आज यहां 40 पॉजिटिव केस पाये गये हैं, जबकि इनमें से दर्जन भर संक्रमित खत्याड़ी, पाण्डेखोला, दुगालखोला, खोल्टा व नृसिंहबाड़ी आदि मोहल्लों से हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भैंसियाछाना से 14, ताड़ीखेत 05, चौखुटिया 03, ताकुला 03, धौलादेवी 02 तथा लमगड़ा से 01 केस कोरोना पॉजिटिव आया है। जनपद में कोरोना का आंकड़ा 2612 हो चुका है। इधर कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही भी कम नही हो रही है। यहां तक कि कोरोना संक्रमित पाये गये लोग तक लापरवाही बरत रहे हैं। जागरूक जनता की मांग है कि शासन—प्रशासन को कोविड—19 की गाइड लाइन्स का सख्ती से अनुपालन करवाना चाहिए।
ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS

