HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : सडकों पर पड़े गड्ढों में भरे पानी से कांग्रेसियों ने...

हल्द्वानी : सडकों पर पड़े गड्ढों में भरे पानी से कांग्रेसियों ने पकड़ी मछलियां

हल्द्वानी। शहर की सडकों में जगह-जगह हो रहे गड्ढों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में अनोखे तरीके से जोरदार प्रदर्शन करते हुए सड़कों से मछली पकड़ी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार व नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि हल्द्वानी शहर की सड़कें गड्ढों व तालाब का रूप ले रही है जिस वजह से आए दिन लोग आपनी जान को जोखिम में डालकर सफर करते है नगर निगम व सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। वो दिन दूर नहीं जब हल्द्वानी की सड़कों में मछलियों का सम्राज स्थपित हो जायेगा। सरकार व निगम को तत्काल ठोस प्रयास कर सड़कों को ठीक करवाना चाहिए। युवा नेता पंकज कश्यप व विक्रम रंधावा ने कहा कि अगर जल्द सडकों की हालात ठीक नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन व मछली पकड़ने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता ह्रदेश कुमार, जीत सिंह, दीपा खत्री, सचिन राठौर, किरन माहेश्वरी, अरविन्द शर्मा, अफजाल अहमद अंसारी, मिन्टू बब्बर, प्रेम साहू समेत तमाम लोग थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments