HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : श्रमिक की मृत्यु के बाद परिवारजनों को सेंचुरी मिल प्रबंधन...

लालकुआं : श्रमिक की मृत्यु के बाद परिवारजनों को सेंचुरी मिल प्रबंधन ने सौंपा चैक

लालकुआं। सेंचुरी मिल प्रबंधन ने गुरुवार को सेंचुरी में कार्यरत ठेकेदारी श्रमिक धीरज आर्या की मृत्यु के बाद समझौते के तहत 475000 का चैक उनके परिवार को सौंपा। साथ ही मिल की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक की माता का स्वास्थ्य चैकअप किया। उन्होंने ने आश्वाशन दिया कि जरूरत पड़ने पर अनुभवी चिकित्सकों से भी स्वास्थ परीक्षण कर उपचार किया जाएगा। इस दौरान मिल अधिकारियों ने मृतक के घर की दयनीय हालत देख परिवारजनों को आश्वस्त किया की जल्द ही घर का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इस दौरान मिल अधिकारियों ने भरोसा दिया कि समझौते में किये गए सारे वादे पूरे किए जाएंगे। समझौते के तहत जल्द ही मृतक के भाई की स्थाई नौकरी दे दी जाएगी। वादा किया कि समझौते के अलावा भी मृतक के परिजनों को जो भी जरूरत होगी वह पूरा किया जाएगा। मिल प्रबंधन की इस पहल की मिल के कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्रवासियों ने सराहना की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments