HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : मोदी-शाह के पास चुनावी रैलियों में जाने का समय...

हल्द्वानी न्यूज : मोदी-शाह के पास चुनावी रैलियों में जाने का समय है लेकिन किसानों की बात सुनने का नहीं- शशि वर्मा

हल्द्वानी। महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री शशि वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार देश के किसानों की अवहेलना करके उन्हें उकसाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के मंत्रियों व प्रधानमंत्री के पास चुनावी रैलियों में भाग लेने का समय तो है लेकिन किसानों की समस्याएं सुनने के लिए समय नहीं है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार देश के विकास का दावा तो कर रही है लेकिन जमीन पर उसकी कोई योजनाएं दिखाई पड़ रही है। देश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है, महंगाई चरम सीमा को पार कर गई है। विकास के नाम पर दिनों दिन प्रतिबंधों का दौर जारी है ऐसे में अब देश की जनता भाजपा से उकता चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी हालात कमोबेश ऐसे ही हैं। यहां सरकार की विकास की बातें हवा हवाई साबित हो रही हैं। प्रदेश सरकार के पास पलायन को रोकने के लिए कोई कार्ययोजना नहीं है। इसके उल्टे उसकी योजनाएं लोगों को पहाड़ छोड़ने के लिए विवश कर रही है। प्रदेश सरकार जैसे तैसे जीवन निर्वाह कर रहे पहाड़ के भोले भाले लोगों को रोजगार के नाम पर भ्रमित कर कर्ज के बोझ के तले दबाने की योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में आत्ममुग्ध भाजपा नेताओं को सबक सिखाएगी, और कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद देगी।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments