HomeCrimeब्रेकिंग न्यूज : दोस्त की 13 वर्षीय बहन को शराब पिलाकर किया...

ब्रेकिंग न्यूज : दोस्त की 13 वर्षीय बहन को शराब पिलाकर किया गैंग रेप, दो गिरफ्तार

कानुपर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने अपने ही दोस्त की 13 वर्षीय बहन के साथ गैंगरेप करवा दिया। इससे पहले उसने लड़की को अपने फ्लैट पर ले जाकर शराब पिलाई।पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की को उसके भाई के दोस्त ने फोन करके कॉफी शॉप पर बुलाया था। वहां से वह लड़की को अपने फ्लैट पर ले गया। यहां लड़की को शराब पिलाई और उसके बाद दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। काजीखेड़ा की रहने वाली 13 वर्षीय द​लित लड़की ने बताया कि शनिवार को भाई के दोस्त साहिल ने उसे फोन करके कॉफी शॉप पर बुलाया। यहां से साहिल लड़की को अपने फ्लैट पर लेकर पहुंचा। लड़की को उसने धोखे से शराब पिला दी। शराब पीने के बाद लड़की को होश नहीं रहा। इस दौरान आरोपी युवक ने अपने दोस्तों के साथ ​मिलकर गैंगरेप किया।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

उधर लड़की के अचानक घर से गायब होने के बाद परिज उसकी तलाश में जुट गये, लेकिन लड़की का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। घरवालों ने थाने में लड़की की गुमशुदगी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं रविवार को लड़की बदहवास हालत में अपने घर पहुंची। लड़की ने घरवालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि भाई के दोस्त साहिल ने अपने तीन दोस्त राहुल सोनकर, वीके राजपूत और मिथुन के साथ मिलकर गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी उसे कमरे में छोड़कर भाग गये। पीड़ित लड़की की बात सुनने के बाद परिजन थाने में पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, जिसमें राहुल और मिथुन को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

कोरोना ब्रेकिंग : 455 नए केस, 9 ने तोड़ा दम, देखें अपने जिले का हाल

काशीपुर ब्रेकिंग : गैरसैंण से विवाह में शामिल होकर लौट रहे लोगों की कार कुंडेश्वरी रोड पर पेड़ से टकराई, एक की मौत, दो घायल

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कसारदेवी में मैक्स खाई में गिरी दो की मौत, 9 घायल

हल्दूचौड़ ब्रेकिंग : दुकान में सो रहा था गौला मजदूर आग में जिंदा जला

कोरोना गाईडलाइन : विवाह समारोह, धार्मिक आयोजनों व अन्य कार्यक्रमों में 200 के बजाए 100 लोगों को ही मिलेगी अनुमति

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आ गई प्रदेश सरकार की नई कोरोना गाइडलाइन, नाइट कर्फ्यू का अधिकार जिला प्रशासन को तो लॉकडाउन का अधिकार राज्य सरकार के पास 

काम की खबर : दिसंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, समय से निपटाएं अपने काम

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments