HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कसारदेवी में मैक्स खाई में गिरी दो की...

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कसारदेवी में मैक्स खाई में गिरी दो की मौत, 09 घायल

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

बागेश्वर से अल्मोड़ा की तरफ आ रही एक मैक्स जीप यहां कसारदेवी में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 09 लोग घायल हैं। घायलों को यहां जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार आज बागेश्वर से हल्द्वानी के लिए मैक्स संख्या UK05TA 1339 सुबह निकली थी। अल्मोड़ा पहुंचने से पहले कसारदेवी स्थित मोहन कैफे के ठीक सामने अचानक खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जहां काफी देर तक बचाव अभियान चलाया गया। इस हादसे में ताकुला निवासी किशन राम (45 वर्ष) और बागेश्वर निवासी एक महिला रेखा भट्ट (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में विमला देवी पत्नी किशन राम, मथुरा प्रसाद पुत्र मोहन लाल, निवासी पीलीभीत, ओम प्रकाश, धर्मपाल पुत्र नत्थू लाल, नारायण दत्त भट्ट पुत्र धर्मानंद भट्ट निवासी बागेश्वर, मनीष भट्ट पुत्र नारायण दत्त भट्ट, गणेश पुरी पुत्र किशन पुरी निवासी बागेश्वर तथा धारानौला अल्मोड़ा निवासी शोबिन साह शामिल हैं। वहीं मैक्स चालक राजेंद्र ​नगर, हल्द्वानी निवासी अनिल कुमार पुत्र रामअवतार पुलिस गिरफ्त में है।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

उत्तराखंड : फेसबुक पर पनपा प्यार, तीन बच्चों की मां अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पहुंच गई प्रेमी के पास जम्मू

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments