हल्दूचौड़ ब्रेकिंग : दुकान में सो रहा था गौला मजदूर आग में जिंदा जला

0

लालकुआं। हल्दूचौड़ के गौला गेट पर कल ही बलिया से गौला में खनन कार्य करने आए एक श्रमिक की दुकान में लगी आग में जिंदा जल जाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय राजनाथ राजभर यूपी के बलिया के नरही नरही से गौला नदी में खनन कार्य करने को रविवार को अपने अन्य साथियों से साथ बलिया उत्तर प्रदेश से पहुंचा था। मजदूरों ने बताया कि खाना खाने के बाद सभी मजदूर सोने चले गए। राजनाथ राजभर भी एक दुकान में जाकर सो गया। माना जा रहा है कि इसी दौरान उसके बिस्तर में आग लग गई। आग में उसके भी जल कर मौके पर ही मौत हो गई। रात को दुकान के अंदर से आग लगी देख साथ के श्रमिकों ने दमकल विभाग को सूचना दी। देर रात दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हल्दूचौड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।


ADVERTISEMENTS

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : कसारदेवी में मैक्स खाई में गिरी दो की मौत, 9 घायल

कालाढूंगी ब्रेकिंग : बेटे की नहीं करा पाया जमानत तो पिता ने खुद को गोली से उड़ा लिया

नैनीताल ब्रेकिंग : मल्लीताल में दो मंजिले पर घर में लगी आग, लकवाग्रस्त 65 वर्षीय बुजुर्ग जिंदा जला, दो अन्य झुलसे

कोरोना गाईडलाइन : विवाह समारोह, धार्मिक आयोजनों व अन्य कार्यक्रमों में 200 के बजाए 100 लोगों को ही मिलेगी अनुमति

उत्तराखंड ब्रेकिंग : आ गई प्रदेश सरकार की नई कोरोना गाइडलाइन, नाइट कर्फ्यू का अधिकार जिला प्रशासन को तो लॉकडाउन का अधिकार राज्य सरकार के पास 

काम की खबर : दिसंबर में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, समय से निपटाएं अपने काम

ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें