HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 27 की रिपोर्ट आई...

Almora Breaking : फिर कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 27 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव, अल्मोड़ा बाज़ार के एक स्वर्णकार व पत्नी भी संक्रमण की चपेट में, हल्द्वानी रेफर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कई दिन की आंख-मिचैाली के बाद आज फिर कोरोना ने एकाएक रफ्तार पकड़ ली। आज जनपद में 27 कोरोना पाॅजिटिव केस आये हैं। अल्मोड़ा बाजार के एक स्वर्णकार व उनकी पत्नी सहित 07 कोरोना संक्रमण की चपेट में आये हैं। स्वर्णकार व उनकी पत्नी को हाई फीवर की शिकायत होने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आज शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक भिकियासैंण में 05, सल्ट 04, ताड़ीखेत 06, चैखुटिया 03 तथा द्वाराहाट से 02 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। इसके अलावा थाना बाजार, तल्ला कसून, सरकार की आली, कपीना आदि मोहल्लों से कुल 07 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। यहां यह बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच भी उचित सावधानी का अनुपालन नही हो रहा है। बाजार में आवश्यकता से अधिक भीड़ उमड़ रही है। इन दिनों शदाी-ब्याह का भी दौर है। तमाम लोग मीडिया को बता रहे है कि शादियों में कतई में कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन नही हो रहा है। यह एक चिंता का विषय है। कोरोना की वैक्सीन आने से पूर्व बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments