HomeUttarakhandAlmoraधन्य हो आमा: जीवन के 103 बसंत देखने के बाद धौलछीना की...

धन्य हो आमा: जीवन के 103 बसंत देखने के बाद धौलछीना की रेबुली देवी ने किया स्वर्गारोहण, चार पीढ़ी को आंगन में खेलते देखने का मिला सौभाग्य

ADVERTISEMENTSAd

धौलछीना/अल्मोड़ा। गुलामी का दौर, उसके बाद आजादी की गवाह धौलछीना के दियारी क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग महिला ने 103 बसंत देखने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया। विकासखंड के दियारी गांव निवासी रेबुली देवी कुछ समय से बीमार थी। शतायु पार कर 103 साल की उम्र के इस पड़ाव में जहां अपनी चतुर्थ पीढ़ी को आंगन में खेलते देखा, वहीं चार में से दो बेटों तथा बेटियों को खोने का गम भी सहा। धौलछीना के समीपवर्ती गांव दियारी निवासी रेबुली देवी का 103 वर्ष की आयु में शुक्रवार रात निधन हो गया। परिजनों के अनुसार वह कुछ समय से बीमार थी। उनके पति गोपाल सिंह तथा दो बेटे पहले ही दुनिया छोड़ चुके हैं। 1917 में जन्मी रेबुली देवी क्षेत्र की सबसे बुजुर्ग महिलाओं में गिनी जाती थी। हालांकि उन्हें अपने दो बेटे खोने का गम हमेशा रहा, लेकिन चार पीढ़ी की संताने देख उन्हें जीने का हौसला भी मिला। अपने 18 पड़ पोते तथा पड़ पोतियों को गोदी में खेलते खिलाते रेबुली देवी ने निरोगी रहते हुए उम्र का शतक पूरा कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार गुलामी का दौर देख चुकी यह बुजुर्ग महिला ने देश को आजाद होते हुए देखा। विकास के पहियों के साथ ही बदलते जमाने में आने वाली पीढ़ियों के बदलाव से भी रूबरू हुई। शुक्रवार को आमा की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के तमाम सामाजिक संगठनों तथा आस-पास के गांव के ग्रामीण शामिल हुए। उनके सबसे छोटे पुत्र पूरन सिंह ने रेबुली देवी को मुखाग्नि दी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments