अल्मोड़ा। राष्ट्रीय जन सेवा समिति के तत्वाधान में जरूरतमंदों की मदद का अभियान निरंतर जारी है। समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी व महासचिव प्रकाश रावत द्वारा समाज के कमजोर तबके के लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। गत दिवस भी समिति द्वारा 52 जरूरतमंदों को राशन, कपड़े, मास्क वितरित किये गये। साथ ही सभी लोगों को सेनेटाइ किया गया। समिति का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के बाद से ही समाज का हर तबका आर्थिक रूप से प्रभावित हुआ है। हालांकि अब लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन जोन में होने के कारण अल्मोड़ा में काफी छूट है। इसके बावजूद समाज का एक बड़ा तबका ऐसा है कि जिसे वास्तविक मदद पहुंचाये जाने की जरूरत है। ऐसे लोगों के लिए समिति की ओर मदद के जो प्रयास किये जा रहे हैं उसकी तमाम जागरूक लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।