HomeUttarakhandNainitalउधमसिंह नगर ब्रेकिंग : कोरोना पाजिटिव मरीज को काशीपुर से एसटीएच हल्द्वानी...

उधमसिंह नगर ब्रेकिंग : कोरोना पाजिटिव मरीज को काशीपुर से एसटीएच हल्द्वानी भेजेने की तैयारी, क्वारेंटाइन होने वाले लोगों की सूची तैयार करने में जुटे स्वास्थ्य कर्मी, एलआईयू सतर्क

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

हल्द्वानी। उधमसिंह नगर में आज कोरोना पाजिटिव पाया गया मरीज बाजपुर का रहने वाला है और फिलहाल उसका इलाज एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में भर्ती है। बताया गया है कि वह दिल्ली से लौट कर आया था। इसके बाद से उसे जुखाम व बुखार की शिकायत थी। संदेह होने पर चिकित्सकों ने उसका सैंपल जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी की वायरोलाजी लैब भिजवाया था।
आज उसकी रिपेार्ट पाजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने का काम शुरू हो गया है। उसका उपचार करने वाले राजकीय चिकित्सालय के स्टाफ को भी अपना स्थान छोड़ने के लिए कहा गया है। स्टाफ को क्वारेंटाइन पर भेजा जाएगा। मरीज को अब कोविड 19 स्पेशल चिकित्सालय एसटीएच हल्द्वानी भेजे जाने की तैयारी चल रही है।

इससे पहले…

ब्रेकिंग न्यूज : उधमसिंह नगर जनपद में भी मिला कोरोना पाजिटिव, प्रदेश में कुल संख्या 63 पहुंची

देहरादून। हरिद्वार के बाद अब उधमसिंह नगर में भी एक मरीज की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आ गई है। इससे कुछ देर पहले ही ​हरिद्वार के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट ऋषिकेश एम्स से पाजिटिव आई थी, अब एसटीएच हल्द्वानी की वायरोलाजी लैब से उधमसिंह नगर के एक व्यक्ति की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाजिटिव आने के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 63 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष हैल्थ बुलेटिन में इस मरीज की भी पुष्टि कर दी गई है।

इससे पहले…

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments