HomeBreaking Newsराजकोट में कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, पांच की मौत, 28...

राजकोट में कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, पांच की मौत, 28 झुलसे

राजकोट। गुजरात में राजकोट शहर के मालविया नगर क्षेत्र में गुरुवार मध्यरात्रि को एक कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा अन्य 28 झुलस गये। थाना प्रभारी के. एन. भुकान ने बताया कि आनंद बंगला चौक के निकट स्थित तीन मंजिला उदय शिवानंद कोविड सेंटर नामके अस्पताल की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गयी। अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे। हादसे में आईसीयू में भर्ती 11 मरीजों में से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य आईसीयू के छह मरीजों सहित 28 लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान संजय अ. राठोड़ (57), रामसिंहभाई (65), नितिनभाई, केशुभाई ला. अकबरी (50) और रशिकलाल शां. अग्रावत (69) के रूप में हुयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अग्निशमन विभाग के कर्मी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments