HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : शार्ट सर्किट से देवभूमि रेस्टोरेंट में लगी आग, फ्रीज—पंखा—मिक्सी...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : शार्ट सर्किट से देवभूमि रेस्टोरेंट में लगी आग, फ्रीज—पंखा—मिक्सी आदि जलकर स्वाह

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां धारानौला स्थित एक रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखा तमाम सामान आग की भेंट चढ़ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां धारानौला स्थित जिला पंचायत गेट के पास देवभूमि रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से आज तड़के सुबह अचानक आग लग गई। जिस समय यह घटना हुई उस समय रेस्टोरेंट खुला नही था और भी भीतर से धुंआ निकल रहा था। यह देख आस—पास के दुकानदार सकते में आ गये और उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक बोरा होटल के मालिक प्रमोद बोरा को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गये। इस बीच तमाम आस—पास के लोगों ने बाल्टियों से पानी डाल आग बुझा ली। आग पर जल्द ही काबू पा लेने के कारण बड़ा नुकसान होने से टल गया। ​इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट में रखा फ्रिज, टीवी, डीवीआर, मिक्सी, पंखा, कैमरा, घड़ी आदि सामान आग की भेंट चढ़ गया। जिससे रेस्टोरेंट स्वामी को करीब 80—90 हजार का नुकसान पहुंचा है। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, अमन नज्जौन, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पूर्व कोषाध्यक्ष विजय भट्ट आदि मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। अध्यक्ष सुशील साह ने प्रशासन से अग्निकांड से हुए नुकसान पर रेस्टोरेंट संचालक को उचित मुआवजा देने की अपील की है। व्यापारीगणों से भी उन्हें सहयोग देने का आग्रह किया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments