सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा यहां पुलिस के साइबर सेल ने एक व्यक्ति का खोया मोबाईल बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत 21 नवंबर को सौरभ ढौंडियाल पुत्र नवीन चन्द्र निवासी जेठा थाना चौखुटिया अल्मोड़ा जिनका मोबाईल स्थानीय बाजार में कही खो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज करायी थी। इस सम्बन्ध में साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा उसका खोया मोबाईल बरामद कर आज 25 नवंबर को सौरभ ढौडियाल को सुपुर्द किया गया। अपना मोबाईल पाकर सौरभ द्वारा साइबर सैल एवं कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।