HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : ट्रक में छिप कर कश्मीर में घुसने का प्रयास...

ब्रेकिंग न्यूज : ट्रक में छिप कर कश्मीर में घुसने का प्रयास कर रहे जैश के चार आतंकी ढेर, राजमार्ग अभी भी बंद

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की है। खुफिया जानकारी के बाद नगरोटा में सुरक्षा कड़ी की गई और हर नाके पर आने जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान बान टोल प्लाजा के पास एक नाके पर वाहनों की जांच के दौरान आतंकवादियों के एक समूह ने सुरक्षा बलों पर सुबह 5 बजे फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागने लगे। फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि एनकाउंटर में 4 आतंकवादी मारे गए हैं। एनकाउंटर के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद  कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। मारे गए गए चार आतंकियों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। चौथे आतंकी के शव की तलाश की जा रही है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि इस एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं. जम्मू के एसएसपी श्रीधर पाटिल भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं।

माना जा रहा है कि 3-4 आतंकवादी ट्रक के जरिये जम्मू-श्रीनगर हाईवे के रास्ते कश्मीर जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियो को घेर लिया और फिर एनकाउंटर शुरू हो गया। इस घटना के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगे नगरोटा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments