HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : मेडिकल स्टोर संचालक सहित 17 कि रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव,...

अल्मोड़ा : मेडिकल स्टोर संचालक सहित 17 कि रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, नगर के इन मोहल्लों में पाये गये संक्रमित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

जनपद में जहां एक ओर जनता लापरवाही बरत रही है और शासन—प्रशासन स्तर पर भी ढिलाई है, वहीं कोरोना भी अपनी चाल चल रहा है। आज जनपद में 17 कारोना संक्रमित बताये जा रहे हैं। अब तक का आंकड़ा 2237 हो चुका है। नगर क्षेत्र अंतर्गत बाजार के एक मेडिकल स्टोर संचालक सहित सात लोग संक्रमित ​पाये गये हैं। नगर के खत्याड़ी, गोपालधारा, कर्नाटक खोला, बेस कैम्पस, जौहरी बाजार आदि से कई लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। अल्मोड़ा बाजार में पाये एक रिटायर्ड फार्मासिस्ट व मेडिकल स्टोर संचालक को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उनमें निमोनिया के लक्षण भी पाये गये थे, जिस कारण रेफर करने की जरूरत आन पड़ी। ज​बकि उनके परिवार जनों का भी टैस्ट किया गया है। वहीं जनपद में धौलादेवी से 07, ताड़ीखेत 02, भिकियासैंण 01 सहित कुल 17 पॉजिटिव केस आज दर्ज किये गये हैं। हम जनपद की जनता से आग्रह करते हैं कि कोरोना संक्रमण को लेकर सावधान रहें, अनावश्यक रूप से भीड़—भाड़ वाले इलाकों में नही जायें। सब कुछ आज अनलॉक होने का अर्थ यह कतई नही है कि कोरोना खत्म हो चुका है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments