HomeBreaking Newsब्रेकिंग बीबीएन : बददी से चली बस यूपी के बागपत में पलटी...

ब्रेकिंग बीबीएन : बददी से चली बस यूपी के बागपत में पलटी 28 मजदूर घायल, 70 की क्षमता वाली बस में सवार थे 148

ADVERTISEMENTS

बद्दी। ट्रेनों की कमी के कारण बीबीएन के मजदूर विशेषकर उत्तर प्रदेश जाने वाले यहां से निजी बसों का सहारा ले रहे हैं। इन बसों को लगभग दोगुनी क्षमता से ओवरलोडिंग होती है और किसी की जान की कोई कीमत नहीं है। ऐसी ही एक 70 सीटों क्षमता वाली स्लिपर बस बददी से मजदूरों को लेकर उत्तर प्रदेश जा रही थी जिसमें 148 यात्री भेड बकरियों की तरह सवार थे। यह बस बागपत के पास ओवरलोडिंग होने के कारण पलट गई जिसमें 28 यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।

पांच लोगों को गंभीर हालत में मेरठ मैडीकल कालेज रैफर किया गया है। एसडीएम खेकडा अजय कुमार का कहना है कि बस की क्षमता 70 की थी जबकि उसमें 148 मजदूर सवार थे बददी के। यहां के दैनिक अमर ऊजाला ने इस खबर को प्रकाशित किया है।
वहीं दूसरी बददी पुलिस के डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि बेशक मजदूर बीबीएन एरिया के थे लेकिन यह बसें हमारे राज्य से न चलकर हरियाणा के बार्ड मढांवाला से चलती है जिसके कारण हम कुछ नहीं कर सकते। उन्होने कहा कि हमने इस संदर्भ में कालका प्रशासन व पुलिस को सूचित कर दिया है। डीएसपी बददी ने मजदूरों से आहवान किया कि वह ओवरलोड बसों में जल्दबाजी के चक्कर में सफर न करें यह जानलेवा हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments