HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : पुण्य तिथि पर याद किये गये महान स्वतंत्रता सेनानी...

अल्मोड़ा न्यूज : पुण्य तिथि पर याद किये गये महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी, ट्रस्ट की ओर से सिकुड़ा बैंड में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को जय हिन्द का नारा देने वाले क्रांतिदूत स्व. रामसिंह धौनी की पुण्य तिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनकी स्मृति में राम सिंह धौनी ट्रस्ट के तत्वाधान में सिकुड़ा बैंड स्थित स्व. धौनी मूर्तिस्थल पर हुए काय्रक्रम में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी ने उन्हें महान क्रांतिकारी व देशभक्त कहा। उन्होंने कहा कि 37 वर्ष की अल्पायु में निधन के बाद भी उन्होंने देश के विभिन्न भागों में घूमकर आजादी की अलख जलाई। इससे पूर्व स्व. राम सिंह धौनी के पौत्र भूपेंद्र नेगी, ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष भगवती परिहार, संप्रेक्षक बसंत बल्लभ तिवारी तथा रूप सिंह बिष्ट ने पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वक्ताओं ने स्व. धौनी के संघर्ष व त्याग को अविस्मरणीय बताया। साथ ही उनके बताये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। ट्रस्ट के सचिव भूपेंद्र नेगी ने कहा कि धौनी बेहद कुशाग्र बुद्धि के थे। उन्होंने क्षेत्र का प्रथम स्नातक होने का गौरव हासिल किया तथा बीए की शिक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने न केवल सालम क्षेत्र से आजादी की अलख जगायी, बल्कि देश के विभिन्न प्रांतों राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, नेपाल आदि क्षेत्रों में भी अंग्रेजों के खिलाफ युवा शक्ति जुटा कर जयहिंद का नारा बुलंद किया। इस मौके पर ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी, सचिव भूपेंद्र नेगी, कोषाध्यक्ष भगवती परिहार, हरिता नेगी, संप्रेक्षक बसंत बल्लभ तिवारी, रूप सिंह बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, पंकज सिंह बिष्ट, दीपक कुमार, पंकज कुमार, पूरन सिंह बिष्ट, संजय नेगी, जगदीश कुमार, लाल मनी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments