सीएनई न्यूज, अल्मोड़ा
प्रदेश के पूर्व आपदा प्रबन्धन उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री स्तर), अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता और अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के मुख्य परामर्शदाता केवल सती की माता तारा सती उम्र ८६ वर्ष का आज तड़के ३ बजे ह्रदय गति रूकने से निधन हो गया है। उनके निधन पर अल्मोड़ा जन अधिकार मंच द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि इस दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को दुःख को सहने की शक्ति प्रदान मिले। श्रीमती सती अपने पीछे भरापूरा परिवार पति, चार बेटों और तीन बेटियों सहित नाती—पोतों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गई हैं। शोक व्यक्त करने वालों में अल्मोड़ा जन अधिकार मंच संयोजक त्रिलोचन जोशी, मनोज सनवाल, पान सिंह बिष्ट, हेम चन्द्र जोशी, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, दानिश खान, ओमप्रकाश जोशी, विनय पाण्डेय, हर्ष जोशी, महेश रावत, घनानंद जोशी, जीवननाथ वर्मा, पंकज वर्मा, अमरनाथ रावत, अनिल कुमार पंत, मोहित पाण्डेय आदि शामिल थे।
अल्मोड़ा न्यूज : वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती की माता तारा सती का निधन
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

