बागेश्वर ब्रेकिंग : कपकोट के पुड़कुनी में एक और बच्ची में मिले गलघोंटू के लक्षण, दूसरी पहुंची एसटीएच हल्द्वानी

0

बागेश्वर। जिला अस्पताल में गलघोंटू यानी डिप्थीरिया बीमारी का एक और मामला सामने आया है। कल इसी बीमारी से ग्रस्त पाई गई बच्ची रिया को एसटीएच हल्द्वानी भेज दिया है। जिले में अब तक इस बीमारी से 8 बच्चों की जान जा चुकी है।
शनिवार को कपकोट के पुड़कुनी गांव से जिला अस्पताल में लायी गई ग्रामीण धरम सिंह की 13 वर्षीय बेटी सानिया में गलघोंटू (डिप्थीरिया) के लक्षण मिले हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को परिजन घर लेकर गए। अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ममता निखुर्पा ने बताया कि सानिया को बुखार और गले में संक्रमण है। बालिका में गलघोंटू बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। सैंपल ले लिया गया है जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल बीमारी ज्यादा गंभीर अवस्था में नहीं है। उपचार के लिए दवाएं दी गई हैं। फिलहाल उसे एहतियात बरतने और दुबारा जांच कराने को बोला गया है।
इससे पहले शुक्रवार को कांडा तहसील के महरूड़ी की चार वर्षीय रिया पुत्री चंचल सिंह में भी गलघोंटू बीमारी के लक्षण पाए गए थे। बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल से एसटीएच हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया है।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS