बागेश्वर ब्रेकिंग : अब कपकोट के महरूड़ी गांव में सामने आया गलघोंटू का मामला, चार साल की बच्ची पहुंची जिला चिकित्सालय

0

बागेश्वर। गलघोंटू यानी डिप्थीरिया से ग्रस्त एक और बच्चा जिला अस्पताल में पहुंचा है। चिकित्सकों ने उसके टेस्ट करके डिप्थीरिया पाए जाने पर उसके इलाज से हाथ खड़े कर दिए हैं। उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह भी दे दी है। अभी चार साल की इस बच्ची को उसके परिजन हायर सेंटर नहीं ले गए हैं। मामला कपकोट विकासखंड के महरूड़ी गांव से जुड़ा है। चिकित्सक का कहना है कि जिला चिकित्सालय में बच्ची के इलाज के लिए सुविधा नहीं होने के कारण उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

पौड़ी जिले में 80 शिक्षक कोरोना संक्रमित मिले

जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ ममता निखुरपा ने बताया कि विकासखंड कपकोट की महरूड़ी ग्राम निवासी चंचल सिं​ह की चार वर्षीय बेटी बेटी रिया को चार दिन से गले में दर्द बुखार की शिकायत मिली, गले में भोजन निगलने में दिक्कत है।शुरू में तो उन्होंने बच्ची को गांव के ही एक बंगाली चिकित्सक को दिखाया। जब बच्ची की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो बच्ची को शुक्रवार को जिला अस्पताल में लाया गया। जहाँ अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। डॉ. ममता ने बताया कि गले में सूजन होने से दिक्कत हो रही है। यदि बच्ची के स्वास्थ में सुधार नहीं हुआ तो उसे हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। अभी बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTS