HomeBreaking Newsब्रेकिंग हल्द्वानी: नहीं रहे गरीबों का मददगार, आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर चड्ढा

ब्रेकिंग हल्द्वानी: नहीं रहे गरीबों का मददगार, आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर चड्ढा

हल्द्वानी। हल्द्वानी में आरटीआई को एक विशेष पहचान दिलाने वाले प्रमुख समाज सेवी आरटीआई कार्यकर्ता और सैकडों गरीबों को बीमारी के चलते अपने प्रयासों से मौत के मुंह से खींच लाने वाले गुरविंदर सिंह चड्ढा स्वयं जिन्दगी की जंग हार गये। आज तड़के लगभग 3:00 बजे उन्होने यहां के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हल्द्वानी के जागरूक समाज में शोक की लहर दौड पडी। वे अभावग्रस्त लोगों की मदद को हमेशा खड़े रहने वाले थे। देर रात सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ समय बाद ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments