सीएनई सहयोगी, नैनीताल यहां बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती महिला को अपना खून देकर सभासद प्रेमा अधिकारी ने उनकी जान बचाई है। दरअसल, भर्ती महिला को ‘ओ पॉजिटिव’ खून की सख्त आवश्यकता थी, लेकिन उसे यह कहीं मिल नहीं पा रहा रहा था। ब्लड बैंक में इस ग्रुप का खून उपलब्ध नही होने से बड़ी समस्या पैदा हो गई थी। जिस कारण महिला का जीवन खतरे में पड़ गया था। इस विकट परिस्थिति में तल्लीताल बाजार वार्ड 15 की सभासद समाजसेवी प्रेमा अधिकारी ने तत्काल अस्पताल पहुंच रक्तदान किया। ब्लड बैंक के रजनीश मिश्रा ने श्रीमती अधिकारी को जब यह सूचना दी तो वह सीधे अस्पताल मदद को पहुंच गई। उल्लेखनीय है कि प्रेमा अधिकारी हमेशा जरूरतमंदों की मदद को तत्पर रहती हैं। इससे पूर्व भी वह कई बार रक्तदान कर चुकी हैं। जब भी किसी को मदद की आवश्यकता हुई उन्होंने कतई देरी नही की।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।