HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : पीएम ग्राम सड़क योजना से बनने वाली चार सड़कों...

हल्द्वानी न्यूज : पीएम ग्राम सड़क योजना से बनने वाली चार सड़कों का पांच को शिलान्यास करेंगे सांसद भट्ट

हल्द्वानी। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत बनने वाली सड़कों का 5 नवम्बर को करेंगे शिलान्यास। नैनीताल जनपद के ओखल कांडा विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 1704.09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली चार सड़कें दूरस्थ बसे गांवों को सड़कों से जोड़ने का कार्य करेंगी।
प्रथम फेज निर्माण कार्य के लिए ढोली गांव से कैड़ा गांव मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 518.13 लाख रूपये है और इसकी अनुमानित लंबाई 8.625 किलोमीटर है। दूसरी सड़क मोर नौला भिड़ापानी मोटर मार्ग किमी 8 से थली मोटर मार्ग के निर्माण कार्य है, जिसकी अनुमानित लागत 405.88 लाख है तथा अनुमानित लंबाई 8.50 किमी है। तीसरी सड़क अमजड से सुवाकोट पोखरी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य है जिसकी अनुमानित लागत 382.30लाख तथा अनुमानित लंबाई 7 किलोमीटर है। चैथी सड़क देवली धार से सुई मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी अनुमानित लागत 397.78 लाख है।

नैनीताल न्यूज : दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों के लिए संजीवनी साबित हो रहा डीएम सविन बंसल का सूद एप


भट्ट ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण पूर्ण होने पर दूरस्थ क्षेत्रों में बसे हुए ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जुड़ने पर बुनियादी सुविधाओं में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि गाॅवों के सड़क मार्ग से जुड़ने से जहाॅ आवागमन में आसानी होगी वहीं कृषि उपज के साथ ही क्षेत्रीय उत्पादों को आसानी से बाजार उपलब्ध हो सकेगा। श्री भट्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए विकास कार्य बाधित न हो इसके चलते इन सभी मोटर मार्गो का शिलान्यास कार्यक्रम सुई ग्रामसभा के दियूली तोक में सम्पन्न होगा। श्री भट्ट ने कहा केंद्र में मोदी सरकार ने वर्ष 2014 से अभी तक लगातार जिस अभूतपूर्व गति से ग्रामीण भारत को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया है वह अकल्पनीय है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments