HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : बैजनाथ के दंपति के खातों से निकाले गए हजारों...

बागेश्वर ब्रेकिंग : बैजनाथ के दंपति के खातों से निकाले गए हजारों रूपये पुलिस ने 15 दिनों में ही करवा दिए वापस

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

बागेश्वर। बैजनाथ के बमराड़ी गांव निवासी पति पत्नी के खातों से धोखाधड़ी करके निकाले गए 62हजार रुपये पुलिस ने 15 दिनों के अंदर वापस करवा कर पीड़ित परिवार को दीपावली का तोहफा दिया है। जीवन भर की कमाई वापस मिलने से दंपति ने पुलिस का आभार जताया है। मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को बमराड़ी निवासी हरिकिशन तिवाड़ी ने बैजनाथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके व उनकी पत्नी शांति देवी के एसबीआई शाखा रवाईखाल(बैजनाथ) के खाते से अलग-अलग समय पर कुल 62 हजार रूपये निकाले गये हैं, जबकि रुपयों की निकासी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd

रंजना काला बनीं उत्तराखंड की प्रमुख वन संरक्षक

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने साइबर क्राइम सैल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस मामले में साइबर सेल के प्रभारी एसआई कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सबंधित से आवश्यक पत्राचार कर दंपति के खातों से निकाली गई धनराशि वापस करवा दी। कुछ ही दिनों में पैंसों को वापस अपने खाते में प्राप्त हो जाने पर पीड़ित दंपति ने जनपद पुलिस व साइबर क्राइम सैल का आभार व्यक्त किया गया।

किच्छा : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, गहन मुद्दों पर चर्चा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments