HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : कोरोना ने उधमसिंह नगर पुलिस से छीना एक जवान,...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : कोरोना ने उधमसिंह नगर पुलिस से छीना एक जवान, सिपाही सतेंद्र ज्याला का निधन, एसटीएच हल्द्वानी में थे भर्ती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रुद्रपुर। कोरोना ने उधमसिंह नगर पुलिस से उनका एक जवान छीन लिया। कांस्टेबल सतेंद्र ज्याला ने सोम-मंगल की दरम्यानी रात एसटीएच हल्द्वानी दम तोड़ दिया। आज एसएसपी समेत उधमसिंह नगर के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। पुलिस कांस्टेबल सतेंद्र सिंह ज्याला, वर्तमान में उधमसिंहनगर के थाना नानकमत्ता में तैनात थे। 26सितंबर को वे कोविड-19 की जांच में पाॅजिटिव पाए जाने पर उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य में सुधार ना होने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान कल रात्रि उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गयी। एसएसपी दलीप सिंह कुँवर, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा,एसपी क्राइम प्रमोद कुमार व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस लाइन उधमसिंहनगर में पूरे उत्तराखण्ड पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत सतेंद्र सिंह ज्याला को श्रद्धांजलि दी गई।

नैनीताल : एनआई एक्ट की ई-लोक अदालत 7 नवम्बर को

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments