HomeAccidentब्रेकिंग बीबीएन : काठा में स्थित हिमालयन कम्युनिकेशन फैक्ट्री के बाहर रखे...

ब्रेकिंग बीबीएन : काठा में स्थित हिमालयन कम्युनिकेशन फैक्ट्री के बाहर रखे वायर के रोलों में लगी थी भीषण आग

बीबीएन । औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत काठा में स्थित हिमालयन कम्युनिकेशन टेलिफोन वायर बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बाहर रखे वायर के रोलों को अपनी चपेट में ले लिया। पहले तो फैक्ट्री के कर्मियों द्वारा खुद ही आग पर बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग को बेकाबू होता देख फैक्ट्री मैनेजमेंट द्वारा दमकल विभाग बद्दी को सूचित किया गया।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

बागेश्वर ब्रेकिंग : भतीजे ने ही लगाया फूफा को आठ लाख का चूना, रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करके अमेजॉन से खरीदा लाखों का सामान, दोस्तों के खातों में भी भेजे रुपये

दमकल विभाग बद्दी की एक गाड़ी ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके चलते वर्धमान फैक्ट्री से एक और गाड़ी आग बुझाने के लिए मंगवाई गई। फायर की दो गाड़ियों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन आग लगने के कारण फैक्ट्री मालिक को लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हिमाचल की खबरें मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें

गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी को भी कोई जानी नुकसान नहीं पहुंचा हैं फिलहाल दमकल विभाग के अधिकारी आग के कारण हुए नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments