HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज: पुलिस लाइन में शहीदों का भावपूर्ण स्मरण; एसएसपी ने दी...

अल्मोड़ा न्यूज: पुलिस लाइन में शहीदों का भावपूर्ण स्मरण; एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि; शहीदों के परिजन सम्मानित

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पुलिस स्मृति दिवस पर जनपद में कर्तव्य पालन के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस महकमे के सभी शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया और श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अल्मोड़ा पुलिस लाइन में एसएसपी पीएन मीणा ने शहीद जाबांजों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिले के सभी थानों में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में स्थित शहीद स्मारक पर जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने देश के शहीद पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारियों व जाबांज जवानों को श्रद्धाजंली दी। वहीं दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि इस वर्ष देश में 265 पुलिस कर्मी शहीद हुए। इनमें उत्तराखण्ड के 6 जवान शामिल हैं। उन्होंने जनपद अल्मोड़ा में वर्ष 2005, 2013, 2014 एवं 2019 में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जान की बाजी लगाकर वीरगति को प्राप्त हुए आरक्षी गिरीश चन्द्र, आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी महेश सिंह, आरक्षी अजय खाती, हेड कांस्टेबिल नारायण सिंह तोमक्याल, एसआई हितेश चौंसाली को याद किया गया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी दूरसंचार राजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अशोक कुमार, एलआइयू निरीक्षक कमल पाठक, डीसीआरबी निरीक्षक भूपेन्द्र बृजवाल, एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी, एसआई गणेश सिंह हरड़िया तथा पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। ​जिले के सभी थानों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अल्मोड़ा थाने में शहीदों के परिजन सम्मानित: कोतवाली अल्मोड़ा में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी ने शहीद आरक्षी कैलाश आर्या के भाई भुवन चन्द्र, एसआई बिशन राम की पुत्री

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्रियंका, महिला कांस्टेबिल वीरबाला सारकी की माता माया देवी, एसआई माया बिष्ट के पिता आनन्द सिंह, आरक्षी नन्दन सिंह के पिता बिशन सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
सोमेश्वर: थाना सोमेश्वर में थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ कर्तव्य पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त शहीदों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments